- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- विश्व मलेरिया दिवस पर जागरूकता रैली 25 अप्रैल को ।
विश्व मलेरिया दिवस पर जागरूकता रैली 25 अप्रैल को ।
बिलासपुर। विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर कल 25 अप्रैल को जनजागरूकता रैली निकाली जायेगी। रैली जिला कार्यालय से नेहरू चौक तक निकाली जायेगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रमोद तिवारी सवेरे 11 बजे रैली को हरी झण्डी दिखाएंगे। मलेरिया हमारे साथ समाप्त हो जाए: पुनः निवेश करें, पुनः कल्पना करें, पुनः प्रज्ज्वलित करें की थीम पर इस बार मलेरिया दिवस मनाया जा रहा है। रैली में मलेरिया बीमारी से बचाव एवं सावधानियों के बारे में लोगों को जागरूक किया जायेगा। राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
