- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- राजस्व शिविरों को ग्रामीणों और किसानों का मिला अच्छा प्रतिसाद, शिविर में 4529 आवेदन मिले, 2715 का कर लिया गया निराकरण, शेष के लिए समय सीमा ।
राजस्व शिविरों को ग्रामीणों और किसानों का मिला अच्छा प्रतिसाद, शिविर में 4529 आवेदन मिले, 2715 का कर लिया गया निराकरण, शेष के लिए समय सीमा ।
बिलासपुर। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित राजस्व पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित शिविरों में राजस्व से संबंधित 4529 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें 2715 आवेदन निराकृत कर लिए गए हैं। अधिकांश मामलों का निराकरण मौके पर ही कर लिया गया। शेष न्यायालयीन प्रकृति के प्रकरणों के निराकरण के लिए समय सीमा दी गई है। कलेक्टर अवनीश शरण के मार्गदर्शन और नेतृत्व में विगत 07 अप्रैल से 21 अप्रैल तक राजस्व पखवाड़ा मनाया गया। इस दौरान दूरदराज के ग्रामों में शिविर आयोजित किए गए। शिविर को लोगों का अच्छा प्रतिसाद मिला। लोग उत्साह के साथ शिविरों में पहुंचकर अपने जरूरत के काम सुगमता से करा पाए ।
गांव घर के नजदीक शिविरों में आसानी से काम हो जाने पर खुश हैं ग्रामीण
कलेक्टर अवनीश शरण ने स्वयं आधे दर्जन शिविरों में पहुंच कर निरीक्षण किया। हितग्राहियों ने अपने गांव घर के नजदीक शिविरों के जरिए लंबित समस्यायों के समाधान हो जाने पर संतुष्टि जाहिर की है। भू अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार आयोजित सभी शिविरों में भू स्वामियों का बी वन पढ़कर सुनाया गया। इन शिविरों में 2715 आवेदनों का निराकरण किया गया। 193 किसानों को किसान किताब का वितरण किया गया। अविवादित नामांतरणों के 40 आवेदनों का निराकरण किया गया। फौती के 31, अविवादित बंटवारा के 16, अभिलेखों में त्रुटि सुधार के 66 आवेदन, नक्शा बटांकन के 18, सीमांकन के 05, जाति प्रमाण पत्र 543, निवास के 498, आय के 663, डिजिटल हस्ताक्षर के 336 सहित अन्य आवेदनों का निराकरण किया गया। शिविर में अधिकतर का मौके पर ही निराकरण कर लिया गया। कुछ आवेदनों के लिए समय सीमा तय की गई है ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
