- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच हुआ खूनी संघर्ष, रॉड-डंडों से अधेड़ को पीट पीट कर किया अधमरा, आधे रास्ते में तोड़ा दम ।
जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच हुआ खूनी संघर्ष, रॉड-डंडों से अधेड़ को पीट पीट कर किया अधमरा, आधे रास्ते में तोड़ा दम ।
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत भीमपुरी पंचायत में शनिवार देर रात जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में 56 वर्षीय साधे लाल नवरंग की लाठी और लोहे की रॉड से बेरहमी से पीट पीट कर अधमरा कर दिया। गंभीर हालत में उन्हें हॉस्पिटल ले जाया जा रहा था। लेकिन आधे रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना के दौरान दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें एक नाबालिग लड़की गंभीर चोट आई है, जिस घटने में पांच लोग घायल हो गए हैं। सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नाबालिग की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना की जानकारी मिलने बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इस मारपीट और हत्या घटना में अंजाम देने वाले और शामिल संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जमीन विवाद को लेकर पहले भी दोनों पक्षों के बीच तनातनी की स्थिति बनी रहती थी। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
