- Home
- टॉप न्यूज़
- बलौदाबाजार
- दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक पर जा रहे परिवार को ट्रक ने मारी टक्कर, मौके पर नर्स की मौत, मां को सड़क पर तड़पता देख रोता रहा मासूम, ट्रक चालक फरार ।
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक पर जा रहे परिवार को ट्रक ने मारी टक्कर, मौके पर नर्स की मौत, मां को सड़क पर तड़पता देख रोता रहा मासूम, ट्रक चालक फरार ।
बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के पलारी थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। शुक्रवार सुबह 32 वर्षीय नर्स फुलेश्वरी साहू अपने पति और 5 साल के बेटे के साथ कसडोल जा रही थी। पहांदा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे फुलेश्वरी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के दौरान फुलेश्वरी के पति और बेटे को कोई चोट नहीं आई, लेकिन 5 साल का भव्या साहू अपनी मां को सड़क किनारे बेसुध पड़े देख रोता रहा। थाने में उसने पुलिस को बताया कि वे छुट्टी में गांव जा रहे थे, तभी ट्रक ने उसकी मां को कुचल दिया ।
फुलेश्वरी साहू रायपुर में अपने परिवार के साथ रहती थीं। वह बलौदाबाजार के एक निजी नर्सिंग होम में कार्यरत थीं और रोजाना बस से ड्यूटी पर जाती थीं। शुक्रवार को वे बाइक से सफर कर रही थीं, जो उनके लिए जानलेवा साबित हुआ। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से ट्रक की पहचान कर रही है। पलारी थाना प्रभारी धीरेंद्र दुबे के अनुसार, चालक की तलाश और हादसे के कारणों की जांच जारी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
