- Home
- टॉप न्यूज़
- रायपुर
- कैंप में तैनात कॉन्स्टेबल ने ASI को मारी गोली, मौके पर मौत, जांच में जुटी पुलिस ।
कैंप में तैनात कॉन्स्टेबल ने ASI को मारी गोली, मौके पर मौत, जांच में जुटी पुलिस ।
रायपुर। रायपुर के मुड़ीपार स्थित भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) की 38वीं बटालियन के कैंप में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कैंप में तैनात कॉन्स्टेबल ने ASI को गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही खरोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी जवान को हिरासत में ले लिया। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है। वहीं, ITBP के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर घटना की जांच में जुटे हैं। गोली क्यों चलाई गई, इसके पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है। आरोपी कॉन्स्टेबल सरोज कुमार (32) बिहार का रहने वाला है, जबकि मृतक ASI देवेंद्र सिंह दहिया (56) हरियाणा के निवासी थे। पुलिस और ITBP अधिकारियों की संयुक्त टीम इस घटना की विस्तृत जांच कर रही है ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
