- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- प्रधानमंत्री जी की मोहभठ्ठा में 30 मार्च को आमसभा, कमिश्नर एवं आईजी ने सभास्थल का लिया जायजा ।
प्रधानमंत्री जी की मोहभठ्ठा में 30 मार्च को आमसभा, कमिश्नर एवं आईजी ने सभास्थल का लिया जायजा ।
बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बिलासपुर 30 मार्च को आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। बिल्हा के ग्राम मोहभट्ठा में प्रधानमंत्री जी की विशाल आमसभा होगी। आमसभा के लिए स्थल चयन के साथ ही वहां तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। संभागायुक्त महादेव कावरे एवं आईजी संजीव शुक्ला ने अधिकारियों की टीम साथ लेकर दोपहर में स्थल निरीक्षण किया। कलेक्टर अवनीश शरण, एसपी रजनेश सिंह सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस के आला अफसर मौजूद थे। मोहभठ्ठा गांव में लगभग 55 एकड़ खुले मैदान में प्रधानमंत्री जी की सभा होगी। अधिकारियों ने इस मैदान के विभिन्न हिस्सों में विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए स्थल चिन्हांकित कर तैयारियां प्रारंभ करने के निर्देश दिए। अफसरों के निर्देश पर तीन-चार बुलडोजर ने मैदान समतलीकरण का कार्य तुरंत शुरू कर दिया। अधिकारियों ने लगभग दो घण्टे तक मैदान के हर कोने कोने तक भ्रमण कर मैदान का सूक्ष्म निरीक्षण किया। हेलीपेड, मंच, बैठक व्यवस्था, बैरिकेडिंग, प्रदर्शनी स्थल, पार्किंग,सुरक्षा व्यवस्था आदि छोटी-छोटी जरूरतों पर विचार-विमर्श किया और निर्देश दिए गये। नगर निगम आयुक्त एवं आयोजन के नोडल अधिकारी अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ एवं सहायक नोडल अधिकारी संदीप अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा, एसडीएम बजरंग वर्मा सहित आयोजन की तैयारी से जुड़े विभिन्न अधिकारी उपस्थित थे ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
