मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 28 फरवरी को शामिल होंगे महापौर एवं पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में ।

feature-top

बिलासपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य में कल 28 फरवरी को बिलासपुर नगर निगम के नव निर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया है। समारोह सवेरे साढ़े 10 बजे मुंगेली नाका मैदान में शुरू होगा। केन्द्रीय शहरी विकास राज्यमंत्री तोखन साहू एवं उप मुख्यमंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री अरूण साव के विशिष्ट आतिथ्य तथा विधायक सर्वश्री अमर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक, धर्मजीत सिंह, दिलीप लहरिया एवं सुशांत शुक्ला के आतिथ्य में कार्यक्रम संपन्न होगा। गौरतलब है कि पिछले दिनों संपन्न नगर निगम चुनाव में भाजपा की पूजा विधानी महापौर निर्वाचित हुई हैं। उनके साथ भाजपा से 49 पार्षद भी निगम में चुने गए हैं ।

feature-top
feature-top

Popular News