- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- अरुण देव गौतम बने छत्तीसगढ़ के कार्यवाहक डीजीपी, संभालेंगे प्रदेश की पुलिस की कमान ।
अरुण देव गौतम बने छत्तीसगढ़ के कार्यवाहक डीजीपी, संभालेंगे प्रदेश की पुलिस की कमान ।
बिलासपुर। नवा रायपुर छत्तीसगढ़ शासन गृह (पुलिस) विभाग ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक आदेश जारी करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (भापुसे) के 1992 बैच के अधिकारी अरूण देव गौतम को राज्य का कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त किया है। वर्तमान में वे महानिदेशक, नगर सेना एवं नागरिक सुरक्षा, नवा रायपुर तथा संचालक, लोक अभियोजन के रूप में कार्यरत हैं। इस नई जिम्मेदारी के तहत वे आगामी आदेश तक पुलिस बल प्रमुख (DGP) के रूप में कार्यभार संभालेंगे। गृह (पुलिस) विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर द्वारा जारी आदेश (क्रमांक: एफ 1-07/2018/दो-गृह/भापुसे) में कहा गया है कि गौतम को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ पुलिस महानिदेशक की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है ।
विशेष सचिव, गृह (पुलिस) विभाग अभिजीत सिंह द्वारा जारी इस आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह नियुक्ति अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी। अरूण देव गौतम एक वरिष्ठ एवं अनुभवी आईपीएस अधिकारी हैं, जिन्होंने अपने सेवा कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। वे कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और प्रशासनिक सुधारों के क्षेत्र में अपनी दक्षता और कुशल नेतृत्व के लिए जाने जाते हैं। नगर सेना एवं नागरिक सुरक्षा विभाग में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है, जहां उन्होंने आपदा प्रबंधन एवं नागरिक सुरक्षा को लेकर कई महत्वपूर्ण पहल की हैं। राज्यपाल के नाम से आदेश जारी, इस नियुक्ति को छत्तीसगढ़ के राज्यपाल की मंजूरी प्राप्त है और आदेश को गृह विभाग द्वारा विधिवत जारी किया गया है। आगामी समय में गौतम के नेतृत्व में राज्य की सुरक्षा व्यवस्था में क्या नए बदलाव देखने को मिलेंगे, इस पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
