- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- लेखापाल ने दिव्यांग टीचर से अच्छी पोस्टिंग के लिए 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाया ।
लेखापाल ने दिव्यांग टीचर से अच्छी पोस्टिंग के लिए 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाया ।
कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में समग्र शिक्षा के प्रभारी लेखापाल अरुण सेठिया ने दिव्यांग टीचर दिलीप कुमार से अच्छी पोस्टिंग के लिए 30 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। बार-बार पैसे की मांग से परेशान होकर दिलीप कुमार ने जगदलपुर ACB में शिकायत दर्ज कराई। 2024 में निकले स्पेशल एजुकेट भर्ती फॉर्म के तहत दिव्यांग दिलीप कुमार का चयन हो गया था, लेकिन पोस्टिंग को लेकर लेखापाल ने रिश्वत की मांग की। जब दिलीप कुमार पैसे नहीं दे सके, तो उन्हें लगातार परेशान किया जाने लगा। दिलीप कुमार की शिकायत पर ACB ने योजना बनाई। पीड़ित को पैसों के साथ लेखापाल के पास भेजा गया। जैसे ही आरोपी ने रिश्वत ली, ACB की टीम ने उसे रंगेहाथों पकड़ लिया। एंटी करप्शन ब्यूरो के अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया। पैसों को जब्त कर लिया गया है, और अब आगे की जांच जारी है। लेखापाल अरुण सेठिया को हिरासत में लेकर ACB की टीम पूछताछ कर रही है। जांच में यह भी देखा जाएगा कि क्या इससे पहले भी उसने किसी और से रिश्वत ली थी। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
