- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- अपनी ही मां के ऊपर चाकू से जानलेवा हमला करने वाला युवक गिरफ्तार ।
अपनी ही मां के ऊपर चाकू से जानलेवा हमला करने वाला युवक गिरफ्तार ।
बिलासपुर। अपनी मां के ऊपर चाकू से हमला करने वाले युवक को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पत्नी से विवाद के दौरान मना करने पर मां को जान से मारने के लिए चाकू से पेट और सीने पर हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी से चाकू जप्त कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार 26.01.25 को सूचना मिली कि 26.01.25 को दोपहर करीबन 15.30 बजे राजा अहिरवार अपनी पत्नी से झगडा विवाद कर रहा था। तब युवक की मां ने पत्नी से झगड़ा करने से युवक को मना किया। इससे युवक गुस्से में आ गया और तुम्हें क्या मतलब है मैं अपनी पत्नी से झगडा करूं या मारूं, तुम मेरे मामले में क्यों पड रही हो कहकर घर में रखे लोहे की धारदार चाकू से हत्या करने की नियत से हमला कर दिया। इस हमले से युवक की मां की छाती और पेट में चाकू से मारकर घायल कर दिया। यदि घरवाले बिच बचाव करने नहीं आते तो आरोपी अपनी मां को जान से मार देता ।
आरोपी का यह कृत्य धारा 109 (1) बीएनएस का घटित करना पाये जाने से धारा-109 (1) बीएनएस, पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक, रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार किये जाने के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर राजेन्द्र जायसवाल, नगर पुलिस अधीक्षक, सिटी कोतवाली अक्षय प्रमोद साबद्रा (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी सिटी कोतवाली के नेतृत्व में आरोपी की पतासाजी किया तो पता चला कि आरोपी अपने घर में छिपा हुआ है। जिसे घेराबंदी कर आरोपी राजा अहिरवार पिता कन्हैया अहिरवार उम्र 28 वर्ष निवासी कुम्हारपारा करबला थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर को पुलिस की तत्परता से आरोपी को पकडा गया। हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे की धारदार चाकू को बरामद किया गया है। आरोपी को 27.01.25 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया हैं । उक्त कार्यवाही पर थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय, सउनि कृष्ण यादव, प्रआर कृष्ण कुमार पाण्डेय, आर- नुरूल कादीर, गोकूल जांगडे, पंकज भोसले का विशेष योगदान रहा है ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
