- Home
- टॉप न्यूज़
- महासमुंद
- सागौन बाड़ी में एक युवक की खून से लथपथ मिली लाश, पत्थर से कुचलकर दी गई दर्दनाक मौत, युवक की पहचान अब तक अज्ञात, जांच में जुटी पुलिस ।
सागौन बाड़ी में एक युवक की खून से लथपथ मिली लाश, पत्थर से कुचलकर दी गई दर्दनाक मौत, युवक की पहचान अब तक अज्ञात, जांच में जुटी पुलिस ।
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम भैसमा में साप्ताहिक बाजार के पास सागौन बाड़ी में एक युवक की खून से लथपथ लाश मिलने से सनसनी फैल गई। गुरुवार सुबह राहगीरों ने लाश देखी जिसका सिर पत्थर से कुचला हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। उरगा थाना प्रभारी युवराज तिवारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान कोरबा सीएसपी भूषण एक्का भी घटनास्थल पर पहुंचे। फॉरेंसिक विशेषज्ञ और डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाकर जांच तेज कर दी गई।स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने क्षेत्र को सील कर मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। पुलिस का मानना है कि युवक की बेरहमी से हत्या कर पत्थर से सिर कुचला गया। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
