- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- स्कूल परिसर में नशे हालत में मिला शिक्षक, नशे में धुत पड़ा रहा जमीन पर ।
स्कूल परिसर में नशे हालत में मिला शिक्षक, नशे में धुत पड़ा रहा जमीन पर ।
कांकेर। नशे में धुत एक शिक्षक का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। शिक्षक शराब पीकर स्कूल पहुंचकर जमीन में पड़ा हुआ दिखाई दे रहा है। जानकारी के अनुसार यह वीडियो दुर्गुकोंदल ब्लॉक के ग्राम पलाचुर प्राथमिक शाला का है। आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि छेरछेरा पर्व के दौरान बच्चों द्वारा इकठ्ठा किये गए धान को बेचकर शिक्षक ने शराब पिया है। लोगों ने यह भी बताया रोजना इसी तरह शराब के नशे में शिक्षक स्कूल पहुंचता है। वहीं इस मामले पर जिला शिक्षा अधिकारी अशोक पटेल ने बताया कि उन्होंने भी वीडियो देखा है। BEO को मामले की जांच के लिए निर्देशित किया गया है। रिपोर्ट आने पर वैधानिक कार्रवाई की बात कही है। उन्होंने आगे कहा कि वीडियो में जो घटना देखने को मिल रही है, वह बहुत निंदनीय है। एक शिक्षक के कारण हमारा पूरा शिक्षक समुदाय बदनाम हो रहा है ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
