सूदखोर से परेशान किसान ने जहर पीकर की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा-दबाव बनाकर 3 लाख रुपए मांगे, पर्ची रख ली, नहीं बेच सका धान ।

feature-top

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भरनी निवासी किसान बृजभान सिंह बिंझवार ने 15 जनवरी को जहर सेवन कर आत्महत्या कर ली थी जिस मामले में मृतक के पास से मिले सुसाइड नोट और परिजनों के बयान के बाद पुलिस ने जाँच में पाया कि पेंडारी निवासी सूदखोर ज्वला खांडे द्वारा किसान को ब्याज में पैसे दिए गए थे जिसकी वसूली के लिए वह लगातार किसान को परेशान कर रहा था जिसकी प्रताड़ना से परेशान होकर बृजभान सिंह बिंझवार ने आत्महत्या की थी । मामले में पुलिस ने आरोपी सूदखोर ज्वला खांडे को गिफ्तार कर लिया है वहीं मामले की जाँच की जा रही है गैरतलब है की मृतक किसान ने अपने सुसाइड नोट में आरोपी का नाम लिखा था और बताया था की उसके द्वारा पैसे चुकाए जाने के बावजूद आरोपी द्वारा उससे और वसूली किये जा रहे थे जिससे वह परेशान हो गया था ।

feature-top
feature-top
feature-top

Popular News