- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- तालापारा क्षेत्र में एक बार फिर चाकूबाजी, पुरानी रंजिश में युवक पर हमला, हालत गंभीर ।
तालापारा क्षेत्र में एक बार फिर चाकूबाजी, पुरानी रंजिश में युवक पर हमला, हालत गंभीर ।
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के तालापारा क्षेत्र में एक बार फिर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। जिसमें 12 जनवरी की रात को खाना खाकर घर के बाहर टहल रहे एक व्यक्ति को 3 से 4 लोगों ने मारपीट करते हुए धारदार हथियार से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि हमला पुरानी रंजिश के चलते हुआ, जिसमें मुकेश टण्डन, अर्जुन और उनके अन्य साथियों ने घायल राजकुमार केवंट के पेट पर तीन से चार बार वार किए। घटना के दौरान राजकुमार की पत्नी प्रेमिका केंवट ने देखा और बीच-बचाव करने की कोशिश की, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए । घायल राजकुमार को उनकी पत्नी ने डायल 112 की मदद से अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मुकेश टण्डन, अर्जुन और उनके साथियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।
सरकंडा में भी हुई थी चाकूबाजी की घटना
गौरतलब है कि इससे कुछ दिन पहले सरकंडा क्षेत्र में भी चाकूबाजी की घटना घटी थी, जिसमें लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे एक युवक ने अपनी प्रेमिका के पेट में चाकू मारकर फरार हो गया था। फिलहाल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। बार-बार हो रही ऐसी घटनाओं से शहर में कानून-व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं तालापारा और सरकंडा में हुई इन घटनाओं ने बिलासपुर में बढ़ते अपराध और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है। लोगों का कहना है कि प्रशासन को सुरक्षा के लिए सख्त कदम उठाने चाहिए, ताकि शहर में शांति और व्यवस्था बनी रहे ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
