- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- दर्दनाक सड़क हादसा, हाइवा ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को मारी टक्कर, एक युवक की मौके पर ही मौत, एक की हालत गंभीर ।
दर्दनाक सड़क हादसा, हाइवा ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को मारी टक्कर, एक युवक की मौके पर ही मौत, एक की हालत गंभीर ।
मुंगेली। जिले के बरेला में हाइवा ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। जिसे पुलिस के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तखतपुर में भर्ती किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार सोल्ड स्प्लेंडर मोटरसाइकिल में बरेला निवासी युवक नरेंद्र ध्रुव 25 वर्ष निवासी तखतपुर वार्ड क्रमांक 1 अपने साथी बरेला निवासी राजा धुरी के साथ कहीं जा रहा था ।
दोनो युवक आलोक दाल मिल के पास पहुंचे थे तभी उन्हें अज्ञात भारी वाहन ने टक्कर मार दिया, इससे दोनो दूर जा छिटके। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण नरेंद्र ध्रुव की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि राजा धुरी भी गभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल राजा धुरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालत गंभीर होने के कारण बिलासपुर सिम्स रेफर कर दिया है। करही पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुट गई है ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
