- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- बीजापुर के साहसी पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या, ठेकेदार की सेप्टिक टैंक में मिली लाश, 1 जनवरी से थे लापता ।
बीजापुर के साहसी पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या, ठेकेदार की सेप्टिक टैंक में मिली लाश, 1 जनवरी से थे लापता ।
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या का मामला सामने आया है। उनकी लाश शुक्रवार को एक ठेकेदार के परिसर में बने सेप्टिक टैंक से बरामद की गई। पुलिस ने हत्या की पुष्टि कर दी है। दअरसल मुकेश चंद्राकर जो बीजापुर में लंबे समय से पत्रकारिता कर रहे थे, एक जनवरी की शाम से लापता थे। परिजनों ने उनकी गुमशुदगी की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई थी, जिसके बाद उनकी तलाश जारी थी। शुक्रवार को पुलिस ने सेप्टिक टैंक से उनकी फूल चुकी लाश बरामद की, जिसे उनके कपड़ों से पहचान किया गया। पुलिस जांच में पता चला है कि सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार की खबर प्रकाशित करने को लेकर मुकेश का एक ठेकेदार से विवाद हुआ था। आशंका है कि हत्या इसी विवाद का परिणाम हो सकती है। घटना के दिन मुकेश घर से टी-शर्ट और शॉर्ट्स में निकले थे। कुछ समय बाद उनका फोन बंद हो गया और रात तक घर नहीं लौटे। परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई। मुकेश चंद्राकर की हत्या ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और ठेकेदार सहित अन्य संदिग्धों पर नजर रख रही है ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
