- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- अशोक नगर मुरूम खदान में हुई हत्या के आरोपी को 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार, पुरानी रंजिश बना हत्या का कारण ।
अशोक नगर मुरूम खदान में हुई हत्या के आरोपी को 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार, पुरानी रंजिश बना हत्या का कारण ।
बिलासपुर। मुरूम खदान अशोक नगर में हुई हत्या के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मृतक से पुरानी रंजिश हत्या का कारण बना है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार 02.01.2025 को लक्ष्मण बरगाह ठाकुर पिता राम कैलाश ठाकुर उम्र 31 वर्ष निवासी एकता कालोनी अशोक नगर सरकण्डा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह मोबाईल दुकान चलाता है। उसका भाई खगेद्र उर्फ गोलू ठाकुर अशोक नगर मुरूम खदान में अकेले रहता है। आज 02.01.2025 को सुबह करीब 07.00 बजे फोन से सूचना मिली कि इसका भाई खगेन्द्र उर्फ गोलू अशोक नगर में मेलू साहू के घर के बगल वाली गली में मृत हालात में पड़ा है। कोई अज्ञात व्यक्ति उसे धारदार वस्तु से चोंट पहुंचाकर हत्या कर दी है। घटना की सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले को जांच में लिया था ।
पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरकण्डा निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में एसीसीयू बिलासपुर, एफएसएल एवं पुलिस डॉग स्क्वाड की टिम अज्ञात आरोपी के संबंध में जानकारी एकत्र कर रही थी। इस बीच मुखबीर से सूचना मिली कि रात्रि में मृतक और कमलेश देवांगन के बीच विवाद हुआ था। सूचना पर तत्काल तस्दीक करते हुये कमलेश देवांगन का पता लगाया गया तो पता चला कि वह फरार है। बाद में पता चला कि आरोपी अशोक नगर अटल आवास में छुपा है। इसके बाद पुलिस ने उसे घेराबंदी कर पकड़ा और पूछताछ की तो कमलेश देवांगन ने बताया कि मृतक खगेन्द्र सिंह घटना के पूर्व उससे गाली गलौच करते रहता था। जिसके कारण वह रंजिश था और सही मौके के तलाश में था। नये साल के पहले दिन वह अकेले मिला तो चाकू मार कर हत्या कर दी। घटना के बाद चाकू व पहने हुये कपड़े, जैकेट को अपने भाई शनि देवांगन के साथ मिलकर छिपा दिया। इस बयान के बाद कमलेश देवांगन एवं शनि देवांगन को पुलिस ने हिरासत में लिया और घटना में प्रयुक्त चाकू और कपड़े बरामद किया गया। आरोपियों को को विधिवत् गिरफ्तार न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है ।
नाम आरोपी:-
01. कमलेश उर्फ बबलू देवांगन पिता हरिराम देवांगन उम्र 25 वर्ष।
02. शनि उर्फ कल्लू देवांगन पिता हरिराम देवागंन उम्र 20 वर्ष।
दोनो निवासी अशोक नगर मुरूम खदान थाना सरकंडा जिला बिलासपुर (छ.ग.)
प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी की गिरफ्तारी में उप निरी. बी.एन. बनाफर, उप निरीक्षक कृष्णा साहू, एसीसीयू बिलासपुर से प्र आर देवमुन पुहुप, आर बोधु राम कुम्हार, वीरेंद्र गंधर्व, निखिल, अविनाश कश्यप, थाना सरकंडा से प्र आर प्रमोद सिंह, आर विवेक राय, राकेश यादव, संजीव जांगड़े, दीपक साहू, का महत्वपूर्ण योगदान रहा है ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
