- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- डिप्टी रेंजर के साथ गाली गलौज और मारपीट करने वाले तीन आरोपी को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार, जंगल से लकड़ी चोरी कर ले जा रहे थे ।
डिप्टी रेंजर के साथ गाली गलौज और मारपीट करने वाले तीन आरोपी को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार, जंगल से लकड़ी चोरी कर ले जा रहे थे ।
बिलासपुर। डिप्टी रेंजर के साथ गाली गलौज और मारपीट करने वाले तीन आरोपी को कोटा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार थाना कोटा में डिप्टी रेंजर देव सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 02.01.2025 को ग्राम सेमरिया वन क्षेत्र में लकड़ी तस्करी की सूचना मिली थी। सूचना पर जब वो सेमरिया पहुंचे तो देखा कि शिव तालाब के पास एक सफेद रंग का पिकप लकड़ी भरकर जा रहा था। जब लकड़ी का परिवहन करने वाले टम्पाल ध्रुव, दिनेश ध्रुव और अंधियार सिंह उर्फ भूरवा से डिप्टी रेंजर एवं गार्ड से पूछताछ की तो गाली गलौज करने लगे। जब डिप्टी रेंजर कार्रवाई करने पर अड़े तो तीनो ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी। रिपोर्ट लिखने के बाद थानेदार ने इसकी जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अर्चना झा एवं SDOP कोटा नुपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में आरोपी टम्पाल ध्रुव और अंधियार सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। एक फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ धारा 121(1), 132, 221, 296, 351(1), 3(5) बी. एन. एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है ।
आरोपी :– 1. टम्पाल ध्रुव पिता स्व गोविंद सिंह ध्रुव उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम सेमरिया थाना कोटा जिला बिलासपुर (छ. ग.)
02 अंधियार सिंह पिता गोविद उम्र 60 साल साकिन सेमरिया थाना कोटा
03 दिनेश ध्रुव पिता अंजोर सिंह उम्र 24 साल साकिन सेमरिया थाना कोटा
कार्यवाही में प्रभारी राज सिंह उप निरीक्षक मीना ठाकुर , सहायक उप निरीक्षक हेमंत पाटले, एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान है ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
