- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- नगर निगम बिलासपुर के चुनाव को लेकर वार्डों का आरक्षण सूची प्रक्रिया संपन्न ।
नगर निगम बिलासपुर के चुनाव को लेकर वार्डों का आरक्षण सूची प्रक्रिया संपन्न ।
बिलासपुर। नगर निगम चुनाव को लेकर गुरुवार को वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया संपन्न की गई। मंथन सभा कक्ष में 70 वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया पूरी की गई। नए आरक्षण के बाद कई दिग्गजों के वार्ड फंस गए गए है। नगर निगम में 11 वार्ड अनुसूचित जाति और 4 वार्ड अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित की गई है। शहर के 18 ओबीसी के लिए आरक्षित की गई है। आरक्षण की प्रक्रिया में जो 11 वार्ड अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित की गई है उनमें से 4 महिला के लिए आरक्षित की गई है जबकि एक वार्ड अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित की गई है। इसी तरह ओबीसी की 18 में से 6 वार्ड महिला के लिए आरक्षित रहेगी। आरक्षण की प्रक्रिया के बाद 37 वार्ड अनारक्षित रहेगा इसमें से 12 अनारक्षित महिला के लिए रहेगा। चुनाव के बाद बिलासपुर नगर निगम में 23 महिलाओं की उपस्थिति बतौर पार्षद के रूप में रहेंगी ।
पिछड़ा वर्ग वार्ड नंबर – 17, 34, 63, 22, 27, 18, 38, 45, 69, 48, 15, 65, 13, 51, 16, 31, 47, 30 इसमें से ओबीसी महिला के लिए 18, 31, 16, 38, 27, 34 आरक्षित रहेगा।
अनारक्षित महिला के लिए वार्ड नंबर 55, 57, 23, 26, 20, 37, 11, 54, 44, 62, 06, 68
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
