- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने 13 लोगों से भरी जायलो कार को मारी जोरदार टक्कर, 6 की मौत, 7 गंभीर ।
भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने 13 लोगों से भरी जायलो कार को मारी जोरदार टक्कर, 6 की मौत, 7 गंभीर ।
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के डौंडी थाना क्षेत्र में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रक ने 13 लोगों से भरी जायलो कार को जोरदार टक्कर मारी, जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। इस भीषण हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें एक बच्चा, 4 महिलाएं और 1 पुरुष शामिल हैं। वहीं, 7 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत कर घायलों को कार से बाहर निकाला। घायलों को पहले डौंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार दिया गया और उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें राजनांदगांव जिला अस्पताल रेफर किया गया। सभी मृतकों के शव को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। सभी घायलों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। प्रशासन और स्थानीय लोग इस हादसे को लेकर स्तब्ध हैं ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
