3-4 युवक एक युवक को निर्वस्त्र कर बेरहमी से की जमकर पिटाई, वीडियो हुआ वायरल, युवक गिड़गिड़ा रहा है, रहम की भीख मांगता रहा, लेकिन खुले बदन में बेल्ट बरसता रहा ।

feature-top

रायगढ़। रायगढ़ से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें 3-4 युवक एक युवक को निर्वस्त्र कर बेरहमी से बेल्ट से पीटते नजर आ रहे हैं। वीडियो में पीड़ित गिड़गिड़ा रहा है, माफी मांग रहा है, छोड़ देने की गुहार लगा रहा है, हैवानों पर इसका कोई असर नहीं हो रहा है। उल्टी उसके कपड़े उतारकर बेल्ट से उसकी पिटाई कर रहे है। पीड़ित ने इसकी शिकायत थाने में की है लेकिन पुलिस अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। बताया जा रहा है आरोपी रायगढ़ का नामी गुंडा है। बताया जा रहा है कि पीड़ित युवक का नाम रोमेश साहू है और बेल्ट से मारने वाले युवक का नाम बंटी उर्फ रावण है। रावण रायगढ़ का नामी गुंडा है और कई थानों में उसके खिलाफ कई मामले चल रहे है। बताया जा रहा है कि आरोपी रावण ने अपने साथियों के साथ मिलकर पहले रोमेश साहू का अपहरण किया और कमरे में ले गए। दोनो के बीच किस बात को लेकर विवाद है इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है लेकिन आरोपी रावण ने बंद कमरे में पीड़ित युवक की बेल्ट से जमकर पिटाई की है ।

आरोपी पहले अपने साथियों के साथ शराब पिता है फिर पीड़ित के पिटाई शुरू करता है। वायरल वीडियो में पहले पीड़ित के कपड़े उतरता है फिर उसकी पिटाई शुरू होती है। घटना रायगढ़ के जूटमिल थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। वायरल हो रहे वीडियो में किसी फिल्म के विलेन की तरह आरोपी बंटी उर्फ रावण हाथ में शराब लेकर रोमेश को कपड़े उतारने को कह रहा है। युवक के अलावा कमरे में 3 से 4 लोग भी नजर आ रहे हैं। कोई गाली दे रहा है तो कोई मार रहा है। इतना ही नहीं पहले रोमेश को कपड़े उतारने को कहा जाता है, जिसके बाद उसे जबरदस्ती पूरी तरह निर्वस्त्र कर दिया जाता है। कुल 6 मिनट के वायरल वीडियो में पीड़ित रोमेश रोता है, गिड़गिड़ाता है, सभी से माफी मांगता, छोड़ देने के लिए गुहार लगाता है। लेकिन शराब के नशे में चूर आरोपी बंटी उर्फ रावण पर कोई असर नहीं होता उल्टे निर्वस्त्र कर बेल्ट से बेरहमी से पीटता रहता है ।

वीडियो में दिखाई दे रहा आरोपी बंटी साहू उर्फ रावण जूटमिल थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। घटना का वीडियो कबीर चौक के पास रावण आटो का बताया जा रहा है। रोमेश का कहना है कि जूटमिल थाना पहुंचकर जब वो पुलिस से शिकायत करता है तो कार्रवाई करना तो दूर उसकी पूरी बात भी नहीं सुनी जाती है। ऐसे में रोमेश ने इसकी शिकायत जिला पुलिस अधीक्षक से की है, जिसमें उसने अपने साथ हुई घटना और पुलिस द्वारा शिकायत दर्ज न करने को लेकर जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी पर हत्या के प्रयास, धोखाधड़ी, वाहन चोरी, ठगी सहित दर्जन भर मामले दर्ज हैं। जूटमिल थाना क्षेत्र में उसका आतंक है। अपनी दहशत कायम रखने के लिए वह ऐसे ही लोगों को अपने ठिकाने पर बुलाकर बंधक बनाकर मारपीट करता है और उसका वीडियो भी बनाता है ।

feature-top
feature-top

Popular News