- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- मंगला शराब भट्टी के पास लुटपाट करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, लूट की रकम और सोने की अंगूठी जप्त ।
मंगला शराब भट्टी के पास लुटपाट करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, लूट की रकम और सोने की अंगूठी जप्त ।
बिलासपुर। मंगला शराब भट्टी के पास लुटपाट करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफतार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूट की रकम व सोने की अगूठी बरामद की है। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि मनीष कुमार कश्यप घुटकू स्थित कोल फील्ड कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्य करता है। दिनांक 04.12.2024 को शाम लगभग 04.00 बजे वह घुटकू स्थित कोल फील्ड कंपनी से काम करके दीनदयाल कॉलोनी मंगला स्थित अपने घर वापस आ रहा था। शाम लगभग 04.00 बजे के आसपास वह मंगला शराब भट्टी के पास पहुंचा था इसी समय चार लोग उनको रास्ते में रोक लिया और सभी एक राय होकर मारपीट करने लगे। मारपीट करने से प्रार्थी अपनी मोटर सायकल सहित गिर गया ।
तब मोनू गौतम ने बलपूर्वक उसके फूलपेंट के जेब में रखे नगद रकम 2,000 रू- रूपये को निकाल कर छीन लिया। इसी समय अमीर खान भी उसके दाहिने हाथ की तर्जनी उंगली में पहने सोने की अंगूठी जिसकी कीमत 12,000 रूपये है उसको बलपूर्वक छीन लिया। सभी लोग उससे मारपीट कर नगदी रकम व सोने की अंगूठी को लूट कर दीनदयाल कॉलोनी तरफ भाग गये। सूचना पर अपराध पंजीबद्ध की गई और इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारीयों को दी गई। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारी के निर्देशन पर टीम तैयार कर आरोपीगणों को मंगला क्षेत्र में खोजबीन करके पकड़ा गया और थाना लाया गया। सभी आरोपियो से पुछताछ कर आरोपियों से लूटपाट किये गए नगदी रकम एवं सोने की अगूठी को जप्त किया गया और 05.12.2024 गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है ।
आरोपीगणो का नाम -:
01. मोनू गौतम उर्फ हरिमंगल पिता धरम प्रकाश गौतम उम्र 30 साल नि. पंचमुखी हनुमान मंदीर के पास कुदुदंड थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर
02. अमीर खान पिता हमीद खान उम्र 29 साल शिव चौक कुदुदंड थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर
03. आसिफ खान पिता लतीफ खान उम्र 28 साल नि आजाद चौक मंगला बस्ती थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर
04. अथर्व तिवारी पिता स्व. बालाराम तिवारी उम्र 28 साल नि. एलआईजी 1003 दीनदयाल कॉलोनी मंगला, थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर (छ.ग.) ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
