- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- छत्तीसगढ़ सरकार ने कक्षा 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा को लेकर स्कूल शिक्षा सचिव ने कलेक्टरों को लिखा पत्र ।
छत्तीसगढ़ सरकार ने कक्षा 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा को लेकर स्कूल शिक्षा सचिव ने कलेक्टरों को लिखा पत्र ।
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने कक्षा 5वीं और 8वीं के लिए केंद्रीयकृत परीक्षा प्रणाली को बहाल करने का निर्णय लिया है। मंगलवार को साय कैबिनेट की बैठक के बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए। प्रदेश के सभी कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारियों को परीक्षा संचालन के दिशा-निर्देश दिए गए हैं। गौरतलब है कि वर्ष 2010-11 में कक्षा पांचवी और आठवीं की बोर्ड परीक्षाएं समाप्त कर दी गई थीं, ताकि हर बच्चे को निःशुल्क और अनिवार्य शिक्षा का लाभ मिल सके। साथ ही, छात्रों को फेल न करने की नीति अपनाई गई थी ।
हालांकि, यह पाया गया कि बोर्ड परीक्षाएं बंद करने के कारण छात्रों की शैक्षणिक गुणवत्ता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा। इसे देखते हुए राज्य सरकार ने केंद्रीयकृत परीक्षा प्रणाली को फिर से लागू करने का निर्णय लिया है। अब इन परीक्षाओं के माध्यम से छात्रों के शैक्षणिक प्रदर्शन का आकलन किया जाएगा, ताकि शिक्षा के स्तर को सुधारने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
