- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- छठ घाट जाने वाले रास्ते पर एक नाले में युवक की मिली लाश ।
छठ घाट जाने वाले रास्ते पर एक नाले में युवक की मिली लाश ।
बिलासपुर। बिलासपुर के गुरु नानक चौक से छठ घाट जाने वाले रास्ते पर एक नाले में युवक की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार, मृतक को दो दिन पहले अर्धनग्न अवस्था में इलाके में घूमते हुए देखा गया था। तोरवा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि जिस नाले में लाश मिली, उसमें पानी की मात्रा बेहद कम थी। शव की स्थिति देखकर अंदेशा जताया जा रहा है कि युवक की मौत कुछ दिन पहले हुई होगी, क्योंकि उसकी जीभ बाहर निकली हुई थी। इस घटना ने स्थानीय निवासियों में भय का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है, जिससे मौत के कारणों का खुलासा हो सके। फिलहाल, मृतक की पहचान और घटना की पूरी सच्चाई पता लगाने की कोशिशें जारी हैं ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
