- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- कलेक्टर ने दो आंगनबाड़ी केंद्रों का किया निरीक्षण, डॉक्टर का रोल निभा रहे बच्चों से अपना स्वास्थ्य जांच करवाया, आंगनबाड़ी केंद्र में बनेंगे जाति व अन्य प्रमाण पत्र ।
कलेक्टर ने दो आंगनबाड़ी केंद्रों का किया निरीक्षण, डॉक्टर का रोल निभा रहे बच्चों से अपना स्वास्थ्य जांच करवाया, आंगनबाड़ी केंद्र में बनेंगे जाति व अन्य प्रमाण पत्र ।
बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण ने आज शहर के तारबहार और लिंगियाडीह स्थित दो आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने डॉक्टर का रोल निभा रहे नन्हे मुन्ने बच्चों से अपना जांच करवाया। आंगनबाड़ी केंद्र में परोसे जा रहे भोजन, पढ़ाई लिखाई व उपलब्ध मनोरंजन के साधनों का जायजा लिया। बच्चों से स्नेहपूर्वक बातचीत की। केंद्र में अपने समक्ष आयुष्मान कार्ड बनवाकर हितग्राही को कार्ड वितरित किया। दोनों केंद्रों में 25 – 30 आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके थे।
कलेक्टर ने उपस्थित कार्यकर्ताओं और बच्चों के अभिभावकों से कहा कि आंगनबाड़ी के सभी बच्चों का सिकल सेल जांच कराया जाएगा। इसके अलावा केंद्र पर ही बच्चों के जाति, आय, निवास और जन्म प्रमाण पत्र बना कर दिए जाएंगे। इसके लिए विस्तृत कार्य योजना जिला प्रशासन द्वारा तैयार की जा रही है। आंगनबाड़ी केंद्र पर ही आयुष्मान कार्ड बनाने की योजना पर कलेक्टर ने खुशी जाहिर की और अच्छे कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं और सुपरवाइजरों को गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में सम्मानित किए जाने की घोषणा की। जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेश सिंह भी इस अवसर पर उपस्थित थे ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
