- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- इंटर्न डॉक्टर ने सिम्स के गर्ल्स हॉस्टल में फांसी लगाकर की आत्महत्या ।
इंटर्न डॉक्टर ने सिम्स के गर्ल्स हॉस्टल में फांसी लगाकर की आत्महत्या ।
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक इंटर्न डॉक्टर ने सिम्स के गर्ल्स हॉस्टल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतिका भानू प्रिया सिंह 2018 बैच की MBBS छात्रा थी और 2023 में उसने अपनी पढ़ाई पूरी की थी। इस समय वह अंबिकापुर जिले के सुखरी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इंटर्नशिप कर रही थी। दरअसल भानू प्रिया अपने एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए बिलासपुर आई थी। इसी दौरान उसने सिम्स के गर्ल्स हॉस्टल में आत्महत्या कर ली। सुसाइड के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है ।
सहेली के कमरे में फांसी
सिम्स के डीन रमणेश मूर्ति ने बताया कि भानू प्रिया ने अपनी सहेली के कमरे में दोपहर के समय फांसी लगाई। उसकी सहेली जब बाहर गई थी, तब यह घटना हुई। हॉस्टल में मौजूद अन्य मेडिकल छात्रों ने भानू को फांसी से उतारा और उसे इलाज के लिए सिम्स अस्पताल लाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी ।
परिजनों और पुलिस को सूचना
घटना की सूचना मिलने के बाद हॉस्टल स्टाफ और अन्य अधिकारियों ने भानू के परिजनों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पूछताछ के लिए स्टूडेंट्स और परिजनों से संपर्क किया है ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
