- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई थानों के थानेदार पुलिस मुख्यालय के बाद जिला पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने जारी किए आदेश ।
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई थानों के थानेदार पुलिस मुख्यालय के बाद जिला पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने जारी किए आदेश ।
बिलासपुर। बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था हेतु पुलिस मुख्यालय के आदेश के बाद अब बिलासपुर पुलिस कप्तान ने भी एक तबादला लिस्ट जारी की है। जिसमें कई थानेदारों का प्रभार में बदलाव हुआ है। कुछ को रक्षित केंद्र भेजा गया है। एसपी पुलिसिंग में कसावट लाने के लिए एसपी रजनेश सिंह ने चार निरीक्षक समेत 10 पुलिस अफसरों का तबादला आदेश जारी किया है। जारी आदेश के तहत पुलिसिंग में लापरवाही बरतने पर सकरी टीआई दामोदर मिश्रा को लाइन अटैच किया गया है। उनकी जगह चकरभाठा रविंद्र अनंत को सकरी भेजा गया है। जबकि, चकरभाठा थाने का प्रभार एसआई व पचपेड़ी थाना प्रभारी ओमप्रकाश कुर्रे को दिया गया है ।
पुलिस मुख्यालय ने चार निरीक्षकों का तबादला आदेश जारी किया है। इसमें बिलासपुर के थानेदार प्रदीप आर्या को बस्तर भेजा गया है। वहीं, जिला स्तर पर एसपी रजनेश सिंह ने भी ट्रांसफर आदेश जारी किया है, जिसमें उन्होंने सकरी टीआई दामोदर मिश्रा को लाइन अटैच कर दिया है। एसपी रजनेश सिंह ने कहा कि पुलिसिंग में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्हें थानेदार नहीं उनके काम से मतलब है। पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा पर डीजीपी अशोक जुनेजा ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत जिन चार थानेदारों का लिस्ट जारी किया है, उनमें बिलासपुर से प्रदीप आर्या, मुंगेली के तेजनाथ सिंह को सरगुजा, मीना माहिलकर को बालोद से दुर्ग और सुरेंद्र बघेल को जांजगीर-चांपा से कोंडागांव जिला भेजा गया है ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
