इलाज के लिए ले जा रहे एंबुलेंस खड़ी ट्रक से टकराई, 2 मेडिकल स्टाफ की मौत, 6 की हालत गंभीर ।

feature-top

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले में सड़क हादसों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इसी क्रम में आज सुबह किलेपाल क्षेत्र में एक गंभीर सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक एम्बुलेंस खड़ी ट्रक से टकरा गई। इस दुर्घटना में दो मेडिकल स्टाफ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए ।

इलाज के लिए ले जा रहे थे मरीज, रास्ते में हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल परियोजना अस्पताल से एक मरीज को जगदलपुर के डिमरापाल मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। एम्बुलेंस में कुल आठ लोग सवार थे, जिनमें चालक, डॉक्टर, ड्रेसर और मरीज शामिल थे। नेशनल हाईवे 63 पर कोड़ेनार के पास यह एम्बुलेंस एक खड़े ट्रक से टकरा गई। जिसके कारण दो नर्स स्टाफ की मौके पर ही जान चली गई। वही 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है की घटना करीब सुबह 5 बजे की है ।

हादसे में दो की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को डिमरापाल मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है ।

छह दिनों में आठ लोगों की मौत

बीते छह दिनों में बस्तर जिले में अलग-अलग हादसों में आठ लोगों की जान जा चुकी है। पिछले शनिवार को पिकअप पलटने से तीन महिलाओं की मौत हो गई थी, जबकि मंगलवार को एक ट्रक की टक्कर से तीन लोगों की जान चली गई थी, जिनमें एक बच्चा भी शामिल था ।

feature-top
feature-top

Popular News