- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- ACB की टीम ने SDM को डायवर्सन कार्य के लिए 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार ।
ACB की टीम ने SDM को डायवर्सन कार्य के लिए 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार ।
बेमेतरा। ACB की टिम ने SDM साजा को दिव्यांग युवक से रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। SDM डायवर्सन के लिए 20 हजार रुपए की रिश्वत मांगा था। पहली किस्त ले चुका था और दूसरी किस्त की राशि लेते हुए पकड़ा गया। इसी मामले में उनके सहयोगी नगर सैनिक को भी ACB गिरफ्तार किया है । मिली जानकारी के अनुसार ग्राम देवकर के दिव्यांग युवक तुकाराम पटेल ने ACB के पास SDM की शिकायत की थी। युवक ने शिकायत में कहा है कि नगर पंचायत परपोड़ी स्थित उनकी एक जमीन है जो उनके माता के नाम पर है। उस जमीन का डायवर्सन के लिए SDM के कार्यालय सजा, जिला बेमेतरा में आवेदन किया है ।
लेकिन एसडीएम साजा टेकराम माहेश्वरी ने इसके लिए 1 लाख रुपये रिश्वत की डिमांड की। लेकिन डायवर्सन के लिए युवक SDM को रिश्वत देने के लिए तैयार नहीं था। युवक की शिकायत पर एसीबी ने मामले की जांच कराई तो शिकायत सही पाया गया। इसके बाद एसीबी ने SDM को रंगे हाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया और फिर सौदेबाजी के बाद SDM को 20 हजार रिश्वत देने पर सहमत किया। 10 हजार रुपया एडवांस के रूप में दिया गया। रिश्वत की दूसरी किस्त 10 हजार रुपया लेकर आज युवक SDM कार्यालय पहुंचा और रिश्वत देते हुए SDM टेकराम माहेश्वरी और उसके सहयोगी नगर सैनिक गौकरण सिंह को रिश्वत की रकम के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर उनके निवास स्थानों की तलाशी भी ली गई है। प्रकरण में SDM और नगर सैनिक के विरुद्ध धारा 7 पीसीएक्ट 1988 के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही की जा रही है ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
