- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- ठगी के गिरोह का पर्दाफाश कर दो आरोपी गिरफ्तार, शादी के नाम पर ठगी की योजना बनाकर लाखों रुपये और कीमती आभूषण लूटे ।
ठगी के गिरोह का पर्दाफाश कर दो आरोपी गिरफ्तार, शादी के नाम पर ठगी की योजना बनाकर लाखों रुपये और कीमती आभूषण लूटे ।
महासमुंद। महासमुंद पुलिस ने ठगी के एक गिरोह का पर्दाफाश कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह ने शादी के नाम पर ठगी की योजना बनाकर लाखों रुपये और कीमती आभूषण लूटे ।
दोस्ती, शादी और फिर ठगी का खेल
ओडिशा के बलांगीर निवासी गुप्ता सुनानी उर्फ राकेश और उसकी साथी ममता सराफ उर्फ ममता पटेल ने मिलकर शादी के जरिए ठगी का षड्यंत्र रचा। पहले राकेश ने भंवरपुर निवासी हेमकुमार चौधरी से दोस्ती की और फिर उसकी ममता से ओडिशा के मंदिर में शादी करवा दी। शादी के तुरंत बाद ममता सोने के जेवर, मोबाइल और 3 लाख रुपये लेकर फरार हो गई ।
पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, आरोपी निकले शातिर ठग
पीड़ित हेमकुमार की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिन्होंने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्य ओडिशा के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में छिपे हैं। पुलिस ने 12 नवंबर को मुख्य आरोपी गुप्ता सुनानी और ममता पटेल को गिरफ्तार कर बसना लाया ।
लंबे समय से चला रहे थे ठगी का खेल
पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे लंबे समय से इस तरह की ठगी को अंजाम दे रहे थे। गिरोह के दो अन्य सदस्य पहले से जेल में हैं। मास्टरमाइंड गुप्ता सुनानी और ममता पटेल को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है ।
एसडीओपी की अपील: शादी में रहें सतर्क
ठगी के इस मामले के खुलासे के बाद पिथौरा एसडीओपी प्रेम साहू ने लोगों से अपील की कि शादी के मामलों में किसी भी तरह की धोखाधड़ी से बचने के लिए सतर्क रहें और आवश्यक सावधानी बरतें ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
