- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- सरकंडा में आत्मानंद स्कूल के बच्चों के बीच हुई जमकर मारपीट, चार बच्चे हुए लहूलुहान ।
सरकंडा में आत्मानंद स्कूल के बच्चों के बीच हुई जमकर मारपीट, चार बच्चे हुए लहूलुहान ।
बिलासपुर। अरपा पार सरकंडा में आत्मानंद स्कूल के बच्चों के बीच जमकर मारपीट हुई है। चार बच्चे लहूलुहान हो गए है। मारपीट की मुख्य वजह लड़की बाजी बताई जा रहा है। फिलहाल बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। अभी किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है। सरकंडा के पंडित रामदुलारे दुबे शासकीय स्कूल से एक हैरान करने वाली खबर आई है। स्वामी आत्मानंद स्कूल के दो क्लास के बच्चों के बीच मंगलवार को जमकर मारपीट ही है। दोनों गुट के छात्रों ने स्कूल के गेट पर एक- दूसरे पर दौड़ा- दौड़ाकर हमला किया। जिससे एक छात्र को सिर पर गंभीर चोट आई वही तीन अन्य छात्र घायल हो गए। इस मारपीट में चार बच्चे लहूलुहान हो गए है। किसी का सिर फट गया है तो किसी के नाक से खून बह रहा है। जब बच्चों के बीच मारपीट हो रही थी तो स्कूल और स्कूल के बाहर दहशत का माहौल बन गया। बाकी छात्र डर के मारे इधर उधर भागने लगे। किसी तरह बच्चों के इस मारपीट को रोक गया ।
तब तक चार बच्चे घायल हो चुके थे। घायल बच्चों को अस्पताल ले जाया गया और प्राथमिक उपचार के बाद सभी को उनके पेरेंट्स को सौंप दिया गया। बताया जा रहा है कि बच्चों के बीच लड़ाई की मुख्य वजह लड़की बाजी को बताया जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से एक दूसरे की गर्लफ्रेंड को छेड़ने के कारण बच्चों के बीच विवाद चल रहा था। इसके पहले भी कोचिंग में इनके बीच विवाद हुआ था। अब विद्यार्थियो के दो गुट के बीच हुई इस वारदात में 4 लोगो के घायल होने की खबर है। ज्ञात हो कि पूर्व में भी स्कूल की प्रभारी प्राचार्य पूर्णिमा मिश्रा का नाम अनेक विवादों से जुड़ा रहा है। अभी कुछ दिनों पूर्व ही बच्चो से विद्यालय की प्रभारी प्राचार्य के आदेश से बारिश के बीच पुस्तकों की गाड़ी खाली करवाने का मामला सामने आया था। लेकिन जिला शिक्षा विभाग हमेशा की तरह उसे बचाने का प्रयास किया। लेकिन मीडिया में खबर प्रकाशित होने के बाद दवाब में जांच टीम तो बना दी गयी पर जांच टीम की रिपोर्ट बनाई गई लेकिन कभी प्रस्तुत नहीं की गई। फिर केवल उक्त प्रभारी प्रचार्य की सुविधा अनुसार बनाई गई और सदैव की भांति उनको क्लीन चिट दे दी गयी ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
