- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- स्कूटी से कोचिंग जा रही छात्रा पर आवारा कुत्ते ने किया हमला, छात्रा को खींचकर काटा, इतना नोचा कि हॉस्पिटल में कराना पड़ा भर्ती ।
स्कूटी से कोचिंग जा रही छात्रा पर आवारा कुत्ते ने किया हमला, छात्रा को खींचकर काटा, इतना नोचा कि हॉस्पिटल में कराना पड़ा भर्ती ।
बिलासपुर। अभिलाषा परिसर में एक छात्रा पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया है। छात्रा स्कूटी से कोचिंग जा रही थी इसी दौरान कुत्ते ने दौड़ाकर काटा और खींच दिया। स्कूटी से गिरने के बाद कुत्ते ने उसे 15 से अधिक स्थानों पर काटा जिससे वह लहूलुहान हो गई। निगम के लाख दावों के बाद भी शहर में आवारा कुत्तों की कमी नहीं है। इन आवारा कुत्तों के कारण लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। विशेषकर छोटे बच्चों, लड़कियों और महिलाओं की जान 24 घंटे खतरे में रहती है। कब कौन सा कुत्ता कहां और कैसे हमला कर दे कहा नहीं जा सकता। ताजा मामला अभिलाषा परिसर की है जहां एक विधि की छात्रा को कोचिंग जाते समय आवारा कुत्ते ने चलती स्कूटी पर हमला करके गिरा दिया ।
कुत्ते ने लगभग 50 मीटर तक छात्रा को दौड़ाया। इसके बाद उसके ऊपर हमला कर दिया। कुत्ते ने छात्रा को सिर, हाथ, पीठ समेत पूरे शरीर में 17 स्थानों को काट लिया है। कुत्ते के इस हमले से छात्रा लहूलुहान हो गई। छात्रा के चिल्लाने की आवाज सुनकर घर के लोग दौड़े और उसे बड़ी मुश्किल से छुड़ाया। इसके बाद उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा। बताया जा रहा है कि पूरी कालोनी में आवारा कुत्तों का आतंक है। जबकि कालोनी के गार्डन में छोटे छोटे बच्चे खेलते रहते है। यदि जल्द ही इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो किसी दिन अनहोनी हो सकती है ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
