- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- कलेक्टर अवनीश शरण ने सिम्स अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, मरीजों से मुलाकात कर पूछी व्यवस्था ।
कलेक्टर अवनीश शरण ने सिम्स अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, मरीजों से मुलाकात कर पूछी व्यवस्था ।
बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण आज फिर सिम्स का निरीक्षण करने पहुंचे। कई वार्डों में जाकर मरीजों से मिले। अस्पताल के मिल रही दवाइयों और भोजन की गुणवत्ता को लेकर पूछताछ की। उन्होंने मरीजों से यह भी पूछा कि डॉक्टर और कर्मचारियों का व्यवहार कैसा है। कलेक्टर अवनीश शरण ने सिम्स अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इलाज कराने आए मरीजों से मुलाकात कर कुशलक्षेम पूछा। भोजन की गुणवत्ता का जायजा लिया। कलेक्टर ने मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, सिम्स के डीन डॉ. रमणेश मूर्ति और अस्पताल अधीक्षक डॉ. लखन सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे ।
कलेक्टर ने सबसे पहले दवाई वितरण केन्द्र का जायजा लिया। यहां मरीजों के लिए टोकन सिस्टम शुरू किया गया है, जिससे मरीजों को दवा लेने में आसानी हो रही है। कलेक्टर ने इस व्यवस्था पर संतुष्टि जाहिर की। उन्होंने फिमेल मेडिकल वार्ड में मरीजों से मुलाकात कर मिल रहे खाने की गुणवत्ता के संबंध में जानकारी ली। मरीज प्रमिला गुप्ता ने भोजन की गुणवत्ता पर संतुष्टि जाहिर की। उन्होंने बताया कि डॉक्टर और कर्मचारी भी अच्छा व्यवहार करते हैं। कलेक्टर ने सेन्ट्रल किचन का भी मुआयना किया। कलेक्टर ने लेबर वार्ड, आपातकालीन वार्ड, ट्रायज, मेल-फिमेल मेडिकल वार्ड, सर्जिकल वार्ड, एमआरडी, लैब, जैव रसायन विभाग, एचआईवी जांच सेन्टर, किचन शेड, पेयिंग वार्ड, गार्डन आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने पेयिंग वार्ड का मरम्मत जल्द कराने के निर्देश दिए। अस्पताल में नियमित साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए है ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
