- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- औरापानी डेम घूमने गए कॉलेज छात्र छात्रा से लूटपाट और छेड़खानी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार ।
औरापानी डेम घूमने गए कॉलेज छात्र छात्रा से लूटपाट और छेड़खानी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार ।
बिलासपुर। औरापानी डेम घूमने गए कॉलेज के छात्र छात्रा से लूटपाट करने के मामले पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने छात्रा के साथ बदसलूकी भी किए थे। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (IPS) ने महिलाओं के विरुद्ध घटित अपराधों में त्वरित और सख्त वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। इसी परिपेक्ष्य में थाना कोटा में एक छात्रा ने एक रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि 25.10.2024 वे अपने दोस्त के साथ औरापानी डेम घूमने गई थी। इसी दौरान 3 आरोपियों ने बुरी नियत रखते हुए डरा धमकाकर उसके साथ छेड़छाड़ किया और पैसा माँगा गया ।
छात्रा की रिपोर्ट पर थाने में तीन आरोपियों के खिलाफ धारा 140(1), 308(5), 127(7), 74, 115(2), 351(2), 3(5) बी. एन. एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। घटना से उच्च अधिकारियों से अवगत कराकर तत्काल टीम तैयार कर आरोपियों को पकड़ने के लिए भेजा गया। जिनके द्वारा तीनों आरोपियों को तत्काल गिरफ़्तार कर न्यायिक अभिरक्षा हेतू न्यायालय पेश कर दिया गया है। बिलासपुर पुलिस ने ऐसे बदमाशों पर सख़्त से सख़्त कार्यवाही की जाएगी एवं क्राइम रिकॉर्ड होने पर गुंडा बदमाशों की सूची में नाम जोड़ दिया जाएगा। साथ ही आमजनों से विनम्र निवेदन है कि सुनसान जगहों /जंगलों/डैम आदि जगहों पर अंधेरे में ना जाएँ ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
