- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- दो युवक बस स्टैंड में कर रहे थे गुंडागर्दी, वीडियो वायरल होते ही पहुंची पुलिस, दो चापड़ के साथ दोनों गिरफ्तार ।
दो युवक बस स्टैंड में कर रहे थे गुंडागर्दी, वीडियो वायरल होते ही पहुंची पुलिस, दो चापड़ के साथ दोनों गिरफ्तार ।
बिलासपुर। तारबाहर पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनो युवक बस स्टैंड मे गुंडागर्दी कर रहे थे। किसी ने वीडियो बनाकर वायरल किया तो पुलिस मौके पर पहुंची। दोनो से दो चापड़ और लोहे की पाइप जप्त की गई है। जिले के पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भापुसे) ने जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आदतन अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में सूचना प्राप्त हुई की पुराना बस स्टैंड में कुछ लड़के शराब भट्टी के पास गुंडागर्दी करके दहशत का माहौल बना रहे हैं ।
सूचना पर तत्काल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश कश्यप नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी कोतवाली) अक्षय प्रमोद साबद्रा (भापुसे) को दी गई। अधिकारियों ने तत्काल उपद्रवियों को पड़कर कारवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद तत्काल एक टीम पुराना बस स्टैंड की ओर रवाना हुई। पुलिस की टीम को देखकर दो लड़के मौके से भागने लगे। पुलिस ने दोनों को दौड़ा कर पकड़ा। नाम पता पूछने पर अपना नाम हीरालाल उर्फ खोटली निवासी चाटीडीह, अरमान खान निवासी मगरपारा बताया। दोनो के पास से एक लोहे का खोखला पाइप एवं 02 नग धारदार चापड़ जप्त किया गया है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर रिमांड में भेजा गया है ।
आरोपी नाम -: 1. हीरालाल उर्फ खोटली पिता श्रीराम ध्रुव उम्र 29 वर्ष निवासी चाटीडीह, पानी टंकी के पास, सरकंडा, 2. अरमान खान पिता राजू खान उम्र 23 वर्ष निवासी मगरपारा चौक सिविल लाइन ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
