- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- राजस्व मामले में शिथिलता बरतने पर तीन तहसीलदारों को नोटिस, कलेक्टर ने की मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाली योजनाओं की समीक्षा ।
राजस्व मामले में शिथिलता बरतने पर तीन तहसीलदारों को नोटिस, कलेक्टर ने की मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाली योजनाओं की समीक्षा ।
बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण ने राजस्व मामले में शिथिलता बरतने पर बिलासपुर तहसीलदार मुकेश देवांगन, रतनपुर तहसीलदार आकाश गुप्ता और कोटा तहसीलदार प्रकाश साहू को नोटिस जारी किया है। उन्होंने विशेषकर नक्शा बटांकन में ढिलाई बरती है जो कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सर्वोच्च प्राथमिकता का काम है। कलेक्टर अवनीश शरण आज राज्य शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि योजनाओं में प्रगति लाते हुए और तेज गति से कार्य करें। कलेक्टर ने गिरदावरी का कार्य पूरी शुद्धता से करने कहा। डिजीटल क्रॉप सर्वे का काम भी समय-सीमा में पूर्ण करने कहा ।
राजस्व मामलों में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने मनरेगा के कामों में और प्रगति लाते हुए मजदूरों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। पीएम जनमन योजना की समीक्षा करते हुए सेचुरेशन लेवल हासिल करने तक प्रगति लाने निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए कुष्ठ रोग और टीबी उन्मूलन के लिए और बेहतर कार्य करने कहा। सामुदायिक अस्पतालों में संचालित पोषण पुनर्वास केन्द्रों में एक भी बेड खाली न रहे यह प्रयास करें। एनएचएम के रिक्त पदों पर भरती की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बैठक में नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, सीईओ जिला पंचायत आर पी चौहान, एडीशनल कलेक्टर तन्मय खन्ना सहित सभी विभागीय अधिकारी मौजूद थे ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
