- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- औरापानी जलाशय योजना, नहर निर्माण के लिए भू-अर्जन हेतु समाघात दल ने की अनुशंसा, सिंचाई सुविधा मिलने से 211 किसानों को होगा लाभ ।
औरापानी जलाशय योजना, नहर निर्माण के लिए भू-अर्जन हेतु समाघात दल ने की अनुशंसा, सिंचाई सुविधा मिलने से 211 किसानों को होगा लाभ ।
बिलासपुर। जिले के कोटा तहसील के औरापानी गांव में नहर निर्माण के लिए भूमि का अर्जन किया जाना है। ग्राम औरापानी में औरापानी जलाशय योजना से नहर निर्माण प्रस्तावित है। नहर की कुल लम्बाई 4.50 कि.मी. है, जिसमें लाभान्वित कुल 2 ग्रामों की कुल 232 हेक्टेयर भूमि पर खरीफ सिंचाई प्रस्तावित है। सामाजिक समाघात दल ने ग्राम औरापानी में भू-अर्जन से पड़ने वाले प्रभाव का आंकलन किया। मूल्यांकन में पाया गया कि औरापानी गांव में नहर निर्माण से 211 किसानों को कृषि कार्याे में अधिक लाभ एवं उनके आय में वृद्धि होगी। ग्राम में निस्तारी हेतु तालाबों को भरने के सुविधा प्राप्त हो सकेगी जिससे ग्राम के सतही जल का स्तर बना रहेगा ।
योजना से आदिवासी बहुल के साथ-साथ सभी वर्ग के लोग लाभान्वित होंगे। भू-अर्जन से निजी भूमि का 1.04 एकड़ भूमि प्रभावित हो रही है जिसका समाघात दल ने किसानों से भी सहमति लिया और पाया कि अर्जित भूमि से कोई मकान आदि प्रभावित नहीं हो रहा है और न ही किसी भी परिवार के विस्थापन की संभावना है। सामाजिक समाघात दल द्वारा यह पाया गया है कि अधोसंरचना पर कोई बाधा नहीं है तथा अधोसंरचना का कार्य प्रभावित नहीं हुआ है। समाघात दल इस बात से संतुष्ट है कि जल संसाधन विभाग को जितनी भूमि की आवश्यकता है उतनी ही भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है। समाघात दल ने तहसील कोटा के अंतर्गत जल संसाधन संभाग पेण्ड्रारोड के नहर निर्माण हेतु ग्राम औरापानी में रकबा 1.04 एकड़ भूमि का अर्जन लोकहित में किए जाने की अनुशंसा की है। नहर निर्माण होने से ग्राम औरापानी के 232 हेक्टेयर खरीफ कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा का लाभ मिलेगा ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
