- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- वन विभाग की ताबड़तोड़ छापामार कार्यवाही, बेसकीमती लकड़ियाँ मिली सरपंच के घर एवं बाड़ी से ।
वन विभाग की ताबड़तोड़ छापामार कार्यवाही, बेसकीमती लकड़ियाँ मिली सरपंच के घर एवं बाड़ी से ।
गौरेला पेंड्रा मरवाही। जिले के ग्राम पंचायत खरड़ी से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां के वर्तमान सरपंच चंद्रप्रितम भैना अपनी राजनीतिक दावपेज पंचायत में कितना दिखाते हैं या नहीं दिखा पता, लेकिन वनविभाग के उड़नदस्ते टीम के खिलाफ राजनीतिक दांवपेंच का इस्तेमाल करने से पीछे नहीं हुए। वनविभाग के उड़नदस्ते टीम को सूचना प्राप्त हुई थी कि खरड़ी सरपंच बेशकीमती लकड़ियों की तस्करी करता है। मामले का तत्काल संज्ञान में लेते हुए वनमण्डल अधिकारी के निर्देशन एवं उपवनमण्डल के मार्गदर्शन पर उड़नदस्ता दल मरवाही एवं पेंड्रा रेंज के समस्त स्टॉप द्वारा आज ताबड़तोड़ कार्यवाही की गई। जिससे सरपंच महोदय क्षुब्द हो गए। आपको बता दे कि छापामार कार्यवाही के बाद सरपंच महोदय विभाग और विभाग से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों के ऊपर झूठा आरोप लगाने से पीछे नहीं हटे। इनकी नाराजगी की वजह शायद हजारों की बेसकीमती लकड़ी जप्त होना ही हो सकता है ।
जप्त वनोपज :
1. साल पल्ला, लठ्ठा, चिरान, चौखट, खिड़की एवं हाथ आरा दो नग, कुल 94 नग= 1.43 घनमीटर
2. अनुमानित कीमत 50000/- पचास हजार रुपए ।
अब इतना कुछ बरामद होने के बाद तो सरपंच जी जैसे बड़े तस्कर का विभाग के ऊपर झूठा आरोप लगाना कोई बड़ी बात नहीं होगी। शायद उन्हें आगामी पंचायत चुनाव में फिर से सरपंच का चोला पहन कर खुलेआम तस्करी करने की उम्मीद हो लेकिन आमजन में चर्चाये आम है कि अब ग्राम वासियों के सामने उन्हें सफाई तो पेश करनी ही होगी, कोई चोर या तस्कर को अपना प्रतिनिधि या सरपंच बनाना चाहे भी यह बात अपने आप मे असम्भव प्रतीत होती है। शायद यही कारण रहा होगा कि सरपंच महोदय ने अपने आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए वन विभाग पर झूठे आरोप लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। मामला इतना संगीन होने के बाद चंद्रप्रितम भैना को सरपंच बोलना शायद उचित नहीं क्योंकि इस तरह के बेसकीमती लकड़ी उनके घर से ही बरामद होना अपने आप में कई सवालों को जन्म देता है। जिसको लेकर महोदय को कहीं न कही एक तस्कर कहना शायद गलत प्रतीत नहीं होता है ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
