- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- चलती ट्रक के सामने कूदकर युवक ने की आत्महत्या ।
चलती ट्रक के सामने कूदकर युवक ने की आत्महत्या ।
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के दयालबंद क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक युवक ने चलती ट्रक के सामने कूदकर जान दे दी। घटना सुबह लगभग 4:30 बजे की है, जब 28 वर्षीय अमित राजगीर, जो कि टिकरापारा के निवासी थे। गुरुद्वारा के पास एक ट्रक के सामने छलांग लगा दी। जिसके बाद ट्रक के दोनों पहिए युवक के ऊपर से गुजर गए। जिससे मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई ।
घरेलू विवाद बना आत्महत्या की कारण
मिली जानकारी के अनुसार, अमित राजगीर एक राजमिस्त्री थे और उनके घर में गुरुवार रात को किसी घरेलू विवाद की वजह से तनावपूर्ण माहौल था। इसी कारणवश उन्होंने इस दर्दनाक कदम उठाया। सीसीटीवी फुटेज में साफ तौर पर देखा गया कि यह कोई दुर्घटना नहीं थी, बल्कि उन्होंने खुद ही जानबूझकर ट्रक के आगे छलांग लगाई। पुलिस ने इसे आत्महत्या का मामला मानकर जांच शुरू कर दी है ।
मृतक के परिजनों से पूछताछ जारी
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है। परिजनों से पूछताछ जारी है, हालांकि उनकी मानसिक स्थिति को देखते हुए अभी तक कोई विस्तृत बयान नहीं लिया गया है ।
CCTV फुटेज से हुआ खुलासा
स्थानीय लोगों ने पहले ट्रक चालक पर लापरवाही का आरोप लगाया था, लेकिन सीसीटीवी फुटेज से स्थिति साफ हो गई और पुलिस ने स्पष्ट किया कि यह आत्महत्या का मामला है। घटना के बाद इलाके में शोक और सदमे का माहौल है। पुलिस अब इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और आत्महत्या के पीछे के कारणों की पड़ताल कर रही है ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
