- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- संभागायुक्त ने बिल्हा में शासकीय कार्यालयों का किया निरीक्षण, किसानों को 4.50 करोड़ का मुआवजा जल्द बांटने के निर्देश, निर्धारित समय पर दफ्तर नहीं पहुंचने वाले 5 को नोटिस ।
संभागायुक्त ने बिल्हा में शासकीय कार्यालयों का किया निरीक्षण, किसानों को 4.50 करोड़ का मुआवजा जल्द बांटने के निर्देश, निर्धारित समय पर दफ्तर नहीं पहुंचने वाले 5 को नोटिस ।
बिलासपुर। संभागायुक्त महादेव कावरे ने आज एसडीएम कार्यालय बिल्हा, तहसील कार्यालय बिल्हा और जनपद कार्यालय बिल्हा का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित 5 कर्मचारियों को नोटिस देने के निर्देश दिए। अनुपस्थित कर्मचारियों में तहसील ऑफिस के कर्मचारी सुशील कुमार दुबे, एम कश्यप, जगन्नाथ, दिलीप वस्त्रकार और एसडीएम ऑफिस के कालिंद्री देवांगन शामिल हैं। उन्होंने सभी कर्मचारियों को पहचान के लिए नेम प्लेट लगाने को कहा है। फ़ाइलों को व्यवस्थित रखने, आम जनता के साथ व्यवहार सही रखने, भू अर्जन लंबित मुआवज़ा 4.5 करोड़ का वितरण शीघ्र करने और राजस्व प्रकरण निराकरण में तेज़ी लाने के निर्देश दिये। इस अवसर पर एसडीएम बजरंग वर्मा भी उपस्थित थे ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
