ASI को ऑर्केस्ट्रा में लड़कियों के साथ डांस करना पड़ा भारी, वायरल हुआ वीडियो तो SP ने किया सस्पेंड ।

feature-top

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक पुलिस अधिकारी को ऑर्केस्ट्रा में लड़कियों के साथ डांस करना भारी पड़ गया। वीडियो वायरल हुआ तो SP ने ASI को सस्पेंड कर दिया है। मामला बिर्रा थानाक्षेत्र का है, यहां 50 साल के फुलेश्वर सिंह सिदार बिर्रा थाने में बतौर ASI पदस्थ हैं। 30 सितंबर को रात में वे ड्यूटी पर थे। ड्यूटी के दौरान उन्हें सूचना मिली की ग्राम सोनादह में ऑर्केस्ट्रा हो रहा है। तेज आवाज में गाना बजाया जा रहा है साथ ही डांस के लिए बाहर से डांसर्स भी आई हुई हैं। मंच पर जमकर ठुमके लगाए जा रहे है। सूचना मिलते ही ASI फूलेश्वर सिंह सिदार एक आरक्षक के साथ गांव पहुंचे तो देखा मंच में लड़कियां डांस कर रहे है और मंच पर लड़के झूम रहे है। कायदे के अनुसार तो सिदार जी को ऑर्केस्ट्रा बंद करवाना था ।

लेकिन लड़कियों को मदहोश होकर डांस करता देख ASI फुलेश्वर का दिल भी मचल गया। लिहाजा वे वर्दी में ही मैदान में कूद गए और लड़कियों के साथ डांस करने लगे। इधर ASI ठुमके लगा रहे थे उधर कई लोग वीडियो बनाने लगे। दर्शकों ने ASI के डांस को देखकर खूब मजे लिए। देर रात डांस खत्म हुआ और अपने अपने घर चले गए। दूसरे दिन गांव के लड़कों ने वीडियो वायरल कर दिया जो शाम होते होते SP विवेक शुक्ला के मोबाइल तक पहुंच गया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे ASI मंच के सामने बैठे हुए हैं, लड़कियां डांस कर रही है, तभी ASI उठकर खुद लड़कियों के साथ डांस करने लगे। इसके बाद SP ने उसे सस्पेंड कर दिया है। एसपी ने लिखा कि ASI फुलेश्वर सिंह सिदार का लड़कियों के साथ डांस करने का वीडियो वायरल हुआ है। ASI ने अपने कर्तव्य स्थल से बाहर जाकर सार्वजनिक जगह में वर्दी में लड़कियों के साथ डांस कर अनुशासनहीनता की है। इसलिए उन्हें निलंबित कर रक्षित केंद्र जांजगीर-चांपा अटैच किया जाता है ।

feature-top
feature-top

Popular News