सामुदायिक भवन में पति- पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, दीवार पर लिखा- सोसाइटी अध्यक्ष से तंग आकर दे रहे जान ।

feature-top

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में टेलर और उसकी पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी। दोनों पति पत्नी लखराम में बुनकर सहकारी समिति का काम देखा करते थे। पति ने दीवार में लिखा है कि, सोसाइटी अध्यक्ष की कारण से उन्हें जान देना पड़ रहा है। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है ।

दोनों सामुदायिक भवन में रह कर करते थे काम

दरअसल, निवासी अकलतरा परसराम देवांगन टेलरिंग का काम करता था। उसके बच्चे अकलतरा में रहते हैं। परसराम अपनी पत्नी पार्वती देवांगन के साथ कुछ दिनों से ग्राम लखराम स्थित देवांगन समाज के सामुदायिक भवन में रहता था। दोनों पति-पत्नी यहां बुनकर सहकारी समिति का कामकाज देखा करते थे। शनिवार की सुबह पति-पत्नी की लाश भवन के एक कमरे में फांसी पर लटकी मिली। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी ।

दीवार पर लिखा सुसाइड नोट

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम गांव पहुंची। इस दौरान सामुदायिक भवन की जांच की। जहां दीवार पर एक सुसाइड नोट लिखा है कि, सोसाइटी के अध्यक्ष सतीश देवांगन से तंग आकर जान देना पड़ रहा है। साथ ही अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए सामुदायिक भवन से निकालने की बातें लिखी है। पहले वो टेलरिंग का काम करता था। सहकारी समिति के अध्यक्ष ने उसे काम दिलाने के नाम पर बुलाया। अब वह काम से हटाने जा रहा है ।

जांच में जुटी पुलिस

रतनपुर टीआई रजनीश सिंह ने बताया कि, जिस सामुदायिक भवन में दोनों पति-पत्नी निवास करते थे। वहां दीवार पर सुसाइड नोट लिखा मिला है। जिसे पुलिस ने जांच में लिया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर लोगों से पूछताछ कर रही है। जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी ।

feature-top
feature-top
feature-top

Popular News