- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- हैण्डपम्प पर निर्भरता खत्म, जल जीवन मिशन के तहत 115 घरों में पहुंचा शुद्ध पेयजल ।
हैण्डपम्प पर निर्भरता खत्म, जल जीवन मिशन के तहत 115 घरों में पहुंचा शुद्ध पेयजल ।
बिलासपुर। शासन द्वारा प्रदान की जा रही विभिन्न योजनाओं से ग्रामीण क्षेत्रों में भी तेजी से विकास हो रहे हैं। लोगों को पानी की समस्याओं से छुटकारा दिलाने जल जीवन मिशन योजना चलाई जा रही है। योजना के तहत तखतपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवरी और ग्राम पंचायत पोंगरिहा में जल संकट की समस्या से ग्रामवासियों को पूरी तरह से निजात मिल गई है साथ ही हैण्डपंप पर निर्भरता खत्म हो गई है। अब भीषण गर्मी के मौसम में भी ग्रामीणों के घर शुद्ध पेयजल की आपूर्ति होगी। केंद्र सरकार की जल जीवन मिशन योजना के तहत 115 घरों में नल कनेक्शन से पेयजल की आपूर्ति की गई है ।
विकासखंड तखतपुर के ग्राम पंचायत देवरी और ग्राम पंचायत पोंगरिहा में ‘हर घर जल उत्सव’ मनाया गया। जल जीवन मिशन योजना के तहत ग्राम पोंगरिहा के 115 हितग्राहियों को नल से शुद्ध जल की आपूर्ति की जा रही है। इससे पहले ग्रामीणों को पेयजल के लिए हैण्डपंप पर निर्भर रहना पड़ता था। गर्मी के मौसम में पानी की दिक्कतों से भी जूझना पड़ता था। जल जीवन मिशन से अब यह समस्या दूर हो गई है। अब सभी घरों में नल से जल प्राप्त हो रहा है। गांव में आयोजित हर घर जल उत्सव कार्यक्रम के दौरान सरपंच संतोषी, सचिव रामप्रसाद, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रिकी विभाग से उप अभियंता एसपी साकेश, जिला समन्वयक आशीष सिंह ठाकुर, पीपुल डेवलपमेंट संस्था से उत्पल समेत बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
