हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जिले में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए गाय और बैलों को बांधे जा रहे रेडियम बेल्ट।

feature-top

बिलासपुर। हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जिले में गाय और बैलों को रेडियम बेल्ट बंधा जा रहा है। इसकी शुरुआत कोटा ब्लाक से हुई है जहां ढाई सौ आवारा मवेशियों में बेल्ट लगाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर कलेक्टर अवनीश शरण के मार्गदर्शन में जिले में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने पशु प्रबंधन के प्रयास किए जा रहे हैं इसी कड़ी में कोटा क्षेत्र में आवारा पशुओं के गले में रेडियम की बेल्ट बांधी गई। मुख्य मार्ग पर विचरण करने वाले पशुओं के गले में तहसीलदार कोटा के नेतृत्व में पशु विभाग, नगर पंचायत के कर्मचारियों तथा कोटवारों की टीम ने कोटा नगर व आसपास क्षेत्रों के लगभग 250 आवारा पशुओ के गले में रेडियम की बेल्ट पहनाई। पशुओं के गले में रेडियम बेल्ट होने से सड़क पर पशुओं के कारण होने वाली दुर्घटनाओं में कमी आएगी। आपको बता दे कल ही हाईकोर्ट ने सरकार को नोटिस जारी करके आवारा मवेशियों के संबंध में जवाब देने के लिए कहा है। इसके बाद से शासन प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। यही कारण है कि मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव ने सभी कलेक्टरों को मवेशियों के सींग में रेडियम पोलिस और रेडियम बेल्ट लगाने के लिए कहा है ।

feature-top
feature-top

Popular News