- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- एनपीएस वात्सल्य योजना का शुभारंभ ।
एनपीएस वात्सल्य योजना का शुभारंभ ।
बिलासपुर। एनपीएस वात्सल्य योजना का शुभारंभ वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा किया गया। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार (18 सितंबर) को NPS वात्सल्य योजना की आधिकारिक शुरुआत की। यह योजना केंद्रीय बजट 2024 में की गई घोषणा के अनुरूप है। वित्त मंत्री ने NPS वात्सल्य में निवेश के लिए एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का भी अनावरण किया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भारतीय स्टेट बैंक प्रशासनिक कार्यालय बिलासपुर एवं अग्रणी बैंक कार्यालय बिलासपुर द्वारा आत्मानंद शेख गफ्फार इंग्लिश मीडियम स्कूल तारबहार में किया गया। उप महाप्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक बिलासपुर जोन द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक आर.बी.ओ. 1 बिलासपुर आनंद प्रियदर्शी, सहायक महाप्रबंधक DVAS जयश्री परवानी, सहायक प्रबंधक नाबार्ड अशोक साहू, एस बी आई एवम अन्य बैंक अधिकारी, प्रिंसिपल उषा चंद्रा, गिरीश महापात्र अन्य शिक्षकगण, सी एफ एल समर्पित से नाजनीन बानो, रमा जावलकर, 150 से अधिक बच्चे व अभिभावक उपस्थित थे ।
इस कार्यक्रम में जादूगर नितिन द्वारा जादू दिखाया गया जिसका बच्चों ने भरपूर आनंद उठाया। नन्ही निर्त्यांगना कोस्तुवी महापात्र के मनमोहक गणेश वंदना की नृत्य प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया। विज्ञान भवन नई दिल्ली से प्रसारित माननीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एवं अन्य मंत्रियों का भाषण सभी ने ध्यानपूर्वक सुना। 118 बच्चों द्वारा रजिस्ट्रेशन किया गया। कार्यक्रम का संचालन एफ एल सी एस एम देशकर ने किया मुख्य प्रबंधक दिनेश उरांव ने प्रबंधन व धन्यवाद ज्ञापन किया ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
