कोटा पुलिस की छापामार कार्यवाही, 50 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, ढाई हजार किलो महुआ लहान को किया नष्ट ।

feature-top

बिलासपुर। सुदनपारा कोटा में रेड कार्यवाही के दौरान पुलिस ने 2500 किलो से अधिक महुआ लहान जप्त कर नष्ट किया है। आरोपी विनोद मरावी के कब्जे से 50 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (IPS) के द्वारा जिला में अवैध शराब बेचने वालों के विरुद्ध त्वरित व सख्त कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके परिप्रेक्ष्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अर्चना झा एवं अनुभागीय पुलिस अधिकारी कोटा नुपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में कोटा पुलिस द्वारा सुदनपारा कोटा में मुखबिर की सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया ।

आरोपी विनोद मरावी पिता स्व लक्ष्मण मरावी उम्र 40 वर्ष पता सुदनपारा कोटा थाना कोटा जिला बिलासपुर के कब्जे से 50 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त कर धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम के तहत विधिवत‌् कार्यवाही की गई है। इस दौरान शराब बनाने हेतू प्लास्टिक के केन में छुपाकर रखे गए करीब 2500 किलोग्राम से अधिक महुआ लहान बरामद कर मौके पर नष्टीकरण किया गया। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार साहू, प्रा आ रविन्द्र मिश्रा, आर. भोप साहू, संतोष श्रीवास, अजय सोनी, ओंकार नेताम, महिला आरक्षक दिपिका लोनिया का योगदान रहा ।

feature-top
feature-top

Popular News