- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष में दो सगे भाई समेत 3 लोगों की मौत, DJ में नाचने को लेकर हुआ था विवाद
दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष में दो सगे भाई समेत 3 लोगों की मौत, DJ में नाचने को लेकर हुआ था विवाद
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शनिवार देर रात दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष में दो सगे भाई समेत 3 लोगों की मौत हो गई है। गणेश पंडाल में डीजे पर डांस करने को लेकर शुक्रवार को विवाद हुआ था। पुलिस ने 8 लोगों को हिरासत में लिया है। घटना के बाद गांव में भरी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। घटना नंदिनी थाना क्षेत्र के नंदनी खुंदनी गांव की है। 6 सितंबर की रात करीब 8 बजे पुराना शीतला गणेश उत्सव समिति की तरफ से गणेश स्थापना उत्सव मनाया जा रहा था। लोग डीजे की धुन पर नाच रहे थे। यादव मोहल्ले के धन्नू, करण, वासु और राजेश भी अपने दोस्तों के साथ वहां पहुंचकर डांस करने लगे। इस पर समिति के लोगों और उनके बीच विवाद हो गया। विवाद शांत होने के बाद शनिवार सुबह मोहल्ले के बड़े बुजुर्गों ने उन्हें बुलाया और आपस में बात कर सुलह करवा दी ।
इसके बाद 7 सिंतबर की रात 8 बजे वासु यादव ने आकाश पटेल को फोन कर शीतला मंदिर के पास बुलाया। जैसे ही आकाश वहां पहुंचा तो धन्नु यादव उससे मारपीट करने लगा। इसी बीच आकाश पटेल के 8-10 साथी वहां पहुंच गए। उन लोगों ने लाठी-डंडे और लात-घूंसे से धन्नु यादव, करण यादव और वासु यादव की जमकर पिटाई कर दी। जिससे दोनों गुट में चाकूबाजी भी हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मारपीट में घायल तीन लोगों को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टर ने करन यादव, वासु यादव और राजेश यादव को मृत घोषित कर दिया। मारपीट में शामिल धन्नू यादव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इस खूनी संघर्ष में कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। आकाश को अधिक चोट आने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने 8 लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है ।
घटना के बाद आक्रोशित गांव वालों ने देर रात नंदिनी थाने का घेराव कर दिया। उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि, थाना प्रभारी को विवाद की जानकारी दी गई थी, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया। पुलिस मौके पर तब पहुंची जब तीन युवकों की मौत हो गई। अभी पूरे गांव में तनाव का माहौल है। थाना क्षेत्र में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बनी हुई है। फिलहाल पुलिस ने स्थिति को अपने कंट्रोल में लिया है। किसी तरह की कोई अनहोनी ना हो इसको देखते हुए घटना स्थल और दोनों मोहल्ले में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिए गए हैं ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
