- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्ष कांग्रेस नेता शैलेंद्र आहूजा ने ली भाजपा की सदस्यता ।
छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्ष कांग्रेस नेता शैलेंद्र आहूजा ने ली भाजपा की सदस्यता ।
तख़तपुर। भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर भारतीय जनता पार्टी का हर छोटा बड़ा नेता कार्यकर्ता पदाधिकारी क्षेत्र में पूरी तरह से जुटे हुए हैं। इस महाअभियान को सफल बनाने के लिए स्वयं विधायक धर्मजीत सिंह भी अपने मोबाइल से लोगों को भाजपा सदस्य बनाने में पीछे नहीं है। इसी क्रम में आज उन्होंने एनएसयूआई एवं छात्र संघ उपाध्यक्ष व पूर्व शाला नायक एवं कांग्रेस के सक्रिय नेता को विधिवत भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। वहीं विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा कि नये कार्यकर्ता बनाने से भाजपा अपने लक्ष्य और उद्देश्य को पाने की दिशा में बहुत ही तेजी से आगे बढ़ रहा है। नव प्रवेशी भाजपा कि शैलेन्द्र आहूजा ने कहा कि भाजपा के रीति नीति व कामकाज को लेकर साथ ही तखतपुर विधायक द्वारा आम लोगों की जरूरत को पूरा करते हुए एवं तख़तपुर क्षेत्र में हो रहे विकास को देखते हुए भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने की बात कही गई ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
