- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- कलेक्टर ने किया फिश हैचरी का निरीक्षण, किसान को बांटे मछली बीज, हैचरी में लगाया पीपल का पौधा ।
कलेक्टर ने किया फिश हैचरी का निरीक्षण, किसान को बांटे मछली बीज, हैचरी में लगाया पीपल का पौधा ।
बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण ने आज शासकीय भोजपुरी मछली बीज उत्पादन केन्द (फिश हैचरी) का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि मछली पालकों को मछली बीज लेने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो। हैचरी को व्यवस्थित करने कहा। कलेक्टर ने कड़ार गांव के हितग्राही दिलहरण को 4 हजार मछली बीज बांटा। बिलासपुर सहित आधा दर्जन जिलों को बीज की आपूर्ति इससे की जाती है। कलेक्टर ने हैचरी में पीपल का पौधा भी लगाया ।
कलेक्टर ने बारीकी से हैचरी का निरीक्षण किया और जरूरी निर्देश दिए। 4 एकड़ में फैले इस हैचरी में इस साल 13 करोड़ मछली बीज का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिले में मांग की आपूर्ति पूरी करने के बाद ये मछली बीज जांजगीर, कोरबा, मुंगेली, कवर्धा और बलौदाबाजार जिले में भी भेजा जाता है। बरसात शुरू होने के बाद तालाबों में पानी भर गया है। कलेक्टर द्वारा स्पॉनिंग पुल, इनक्यूबेशन पुल, ब्रिडिंग तकनीकी की जानकारी ली। मछली संचयन का काम जिले में बड़े पैमाने पर शुरू हो गया है। अच्छी बारिश होने पर इसके लिए अनुकूल माहौल बना है। सैकड़ो किसानों को मछली बीज का वितरण किया जा चुका है ।
कलेक्टर ने हैचरी की पूरी कार्यप्रणाली और केन्द्र में तैयार किए जाने वाले बीज उनके वितरण की पूरी प्रक्रिय के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इस दौरान हैचरी में प्रत्येक चरण में तैयार बीज, तालाब में मछली पालन के कार्य को देखा। मतस्य पालन विभाग के उप संचालक एके महिश्वर ने कलेक्टर को तकनीकी पहलुओं से अवगत कराया। निरीक्षण के दौरान मतस्य निरीक्षक राजेश वर्मा, सतीश मेनन एवं प्रक्षेेत्र प्रभारी डी.डी. रात्रे मौजूद थे ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
