- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- एक पेड़ मां के नाम अभियान की तैयारी की कलेक्टर ने की समीक्षा, 20 तारीख के दिन एक ही समय में सवा 4 लाख महिलाएं लगाएंगी पौधा ।
एक पेड़ मां के नाम अभियान की तैयारी की कलेक्टर ने की समीक्षा, 20 तारीख के दिन एक ही समय में सवा 4 लाख महिलाएं लगाएंगी पौधा ।
बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत 20 तारीख को एक ही दिन एक ही समय पर लगभग सवा चार लाख पौधे मां के नाम पर रोपे जाएंगे। जिले में महतारी वंदन योजना की लाभार्थी इस सघन पौधरोपण अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगी। महिलाओं की भागीदारी होने से वे रोपे जाने वाले पौधे से भावनात्मक रूप से जुडे़गी। कलेक्टर अवनीश शरण ने आज इसकी समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी ।
महतारी वंदन योजना की लाभार्थी महिलाएं रोपेंगी पौधा
जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने कहा कि इस पूरे अभियान के नोडल अधिकारी नगर निगम कमिश्नर एवं सहायक नोडल अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यक्रम अधिकारी होंगे। अनुविभाग स्तर पर एसडीएम को अभियान के लिए नोडल बनाया गया है। अभियान में मुख्य रूप से फलदार एवं छायादार पौधे रोपित किये जाएंगे। महिलाएं घर की बाड़ी, सार्वजनिक जगह या किसी अन्य स्थान पर भी पौधा रोप सकती है। स्वयं के द्वारा लगाये गये पौधों की महिलाएं रूचि लेकर देखरेख करेंगी। पौधे उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी वन विभाग को दी गई है। इस अवसर पर नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार, सीईओ जिला पंचायत आरपी चौहान, सहायक कलेक्टर तन्मय खन्ना, एडीएम द्वय आरए कुरूवंशी, शिवकुमार बनर्जी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
